google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नौ अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराएंगे सपाई





-आजादी का 75वीं वर्षगांठ

-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर जुट जाने की अपील की कान्हजी ने


शशिकांत ओझा ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण


बलिया : सपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद में नौ अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा ध्वज फहराया जाएगा।

कान्हजी ने गुरुवार को प्रेस को एक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रध्वज को पूरे सम्मान के साथ फहराया जाना चाहिए। राष्ट्रध्वज की पवित्रता एवं गरिमा कायम रहनी चाहिए। कान्हजी ने कहा कि स्वेच्छा से प्रत्येक नागरिक अपने आवास पर राष्ट्रध्वज फहराएं। राष्ट्रीय ध्वज खादी का बना हो। राष्ट्रध्वज हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उस पर हर भारतीय गर्व करता है। कान्हजी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने अपील में कहा है कि शहर-गांव, अमीर-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी- दुकानदार- सरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों, सभी को इस आयोजन में स्वेच्छा से सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इस अभियान में किसी को भी जुड़ने से बचना नहीं चाहिए। प्रत्येक नागरिक अपना राष्ट्रीय कर्तव्य समझकर इस अभियान में शामिल हों। राष्ट्रध्वज के दिन-रात फहराए जाने पर भी अब कोई प्रतिबंध नहीं है। कान्हजी ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर 9 से 15 अगस्त 2022 के बीच नित्य अपने आवास पर राष्ट्रध्वज को ससम्मान फहराये जाने में सहयोग करने का एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देष के पालन हेतु आह्वान किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)