google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर नगर पंचायत में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 16 नवंबर 2023 आज गुरुवार को नबीनगर नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत के सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत के अध्यक्षा प्रियंका सिंह ने की। बैठक मे नगर पंचायत के उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार रजक एवम कार्यपालक पदाधिकारी श्याम नंदन प्रसाद की उपस्थिति में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों के वार्ड पार्षदों के द्वारा नई योजनोओ सहित सड़क नाली निर्माण कार्य का प्रस्ताव दिया गया जिसको पारित करते हुए राशि उपलब्धा के आधार पर कार्य किए जाने की बात की गई। सम्राट अशोक भवन निर्माण का पूर्व से स्थल चयन में बदलाव कर नये स्थल वार्ड 11 के माली बरियावा मुखपथ के समीप चयन किया गया ।छठ पूजा को लेकर पुनपुन घाट पर छठ व्रतियों की सुविधाओं पर चर्चा किया गया साथ ही नगर के साफ सफाई और खराब लाइटों को मरम्मत का प्रस्ताव दिया गया। बैठक में सभी वार्ड के वार्ड पार्षद सहित नगर पंचायत कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)