google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक बने घनश्याम यादव,

क्षेत्र में हर्ष
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
उत्तर प्रदेश नियोजन विभाग के निदेशक पर पदोन्नति के उपरांत विगत 1 जुलाई को घनश्याम यादव ने कार्यभार ग्रहण किया था। इसकी जानकारी मिलने पर विकास खण्ड हरहुआ के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे है। बताते चले कि ग्राम भगतूपुर के किसान स्व.फेकू यादव के दो पुत्रों में घनश्याम बड़े पुत्र हैं,किसान परिवार से जुड़े घनश्याम यादव की प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा वाराणासी जनपद में ही हुई हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बचपन से ही घनश्याम यादव पढ़ने में मेधावी रहे जो अपने शिक्षा के दम पर प्रदेश के नियोजन विभाग में सबसे उच्चतम पद पर पहुँचे है।उनके कार्यभार ग्रहण करने पर स्थानीय निवासी और उनसे जुड़े लोगों ने उनको फोन से बधाई दी ।
गौरतलब हो वर्ष 1998 में यूपी लोक सेवा आयोग में घनश्याम यादव का चयन शोध अधिकारी के राजपत्रित पद पर, हुआ था । 1 जुलाई को संयुक्त निदेशक के पद से पदोन्नति होकर निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किये है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)