ब्लड डोनेशन कैंप
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ वूमेन पावर व वूमेन प्राइड द्वारा दिनांक 22. 4. 2026 दिन रविवार को बी.एस हॉस्पिटल (चंदौसी) में ब्लड डोनेशन कैंप शिविर लगाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉक्टर सुधा चौधरी जी के स्वागत भाषण से शुरू हुई जिसमें उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज के लोगों में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों की सहायता करना है। तत्पश्चात चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित लोगों को रक्तदान के लाभों के बारे में बताया और यह भी समझाया कि रक्तदान करना एक महान कार्य है जिससे अनेक जीवन बचाएं जा सकते हैं ।
रक्तदान करने के इच्छुक सभी नागरिकों का पंजीकरण करवाया गया डॉक्टर और नर्सो के देखरेख में सुरक्षित वातावरण में रक्तदान कराया गया रक्तदाताओं को जूस और फल प्रदान किए गए ताकि वह स्वस्थ महसूस करें।
इस अवसर यूनिट डायरेक्टर क्षमा अग्रवाल जी , पदमा भार्गवजी, सुभाष रूस्तगी जी एवं अनु रस्तोगी जी, फेडरेशन ऑफिसर शुभा कागजी जी,व तीनों ग्रुप की अध्यक्ष नीतू अग्रवाल व प्रीति अग्रवाल , अंजली चौधरी(डी ओ ए) वंदना गुप्ता प्राची अग्रवाल अग्रवाल रेशू अग्रवाल (डी ओ एफ) सुनीता अग्रवाल, सुरभिअग्रवाल, गीताली अग्रवाल एवं हमारी सहयोगी टीम अग्रवाल विधि गोयल, पल्लवी भारद्वाज, सुमेघा अग्रवाल, प्रियांशी , काव्या ,शिखा आदि सभी ने अपना पूरा सहयोग दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



