विष्णु मित्तल ने गिरीश मित्तल को वैश्यकुल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया
मुख्य संवाददाता
दिल्ली वेस्टर्न कोर्ट, जनपथ पर वैश्यकुल की कार्यकारिणी बैठक हुई। बैठक अशोक अग्रवाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष) की अध्यक्षता में एवं विष्णु मित्तल (महामंत्री, भाजपा) एवं अरविंद गर्ग (जिला अध्यक्ष भाजपा, चांदनी चौक) के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में वैश्यकुल के भविष्य में होने वाले कार्य प्रणाली पर चर्चा हुई एवं संगठन को आगे बढ़ाने और सदस्यता अभियान पर भी जोर दिया गया।
बैठक में वैश्यकुल के मुख्य संरक्षक एवं महामंत्री भाजपा दिल्ली विष्णु मित्तल ने एवं अरविंद गर्ग एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने सर्वसम्मति से गिरीश मित्तल को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।
उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने मिलकर बधाई दी एवं अभिनंदन किया।
गिरीश मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहां की वैश्यकुल पूरे राष्ट्र में अपनी इकाईयां गठित करेगी और वैश्य समाज के सेवा कार्य के लिए तत्पर रहेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



