कालांवाली (सुरेश जोरासिया) कालांवली में एस. एस. जैन स्थानक में चातुर्मास हेतु संथारा साधिका महासाध्वी श्री स्वर्ण कान्ता जी म. उत्तर भारतीय प्रवर्तनी महासाधी भी सुधा जी म. की सुशिष्या दीप्त तपस्विनी महासाध्वी श्री कमलेश जी म. की सुशिष्यायें प्रवचन प्रभाविका महासाध्वी श्री श्रेष्ठा जी म. श्रमणी गौरव, डॉ.महासांध्वी श्री चन्दना जी म. आदि ठाणे 5 विराजमान है। प्रक्चन हाल में डा. महासाध्वी श्री चन्दना
जी म. ने भगवान महावीर स्वामी की अनमोल वाणी को सुनाते हुए कहा कि -भ. ने एक बहुत प्यारा सूत्र दिया आत्मा एक हैं और जिसने अपनी एक आत्मा को जान लिया उसने सब कुछ जान लिया। अकबर ने एक बार अपने दरबार में प्रश्न रखा ,परमात्मा कहां रहता है और क्या करता है? बीरबल ने उनकी शंका का समाधान करते हुए बताया- आत्मा में ही परमात्मा का वास है, जैसे दूध में मक्खण होता हैं पर दिखाई नहीं देता ऐसे ही परमात्मा हमारे अंदर हैं पर दिखाई नहीं देता।परमात्मा कुछ नहीं करता वो तो केवल देखता और जानता है कर्म हम स्वयं करते है और उन कर्मों का फलस्वयं हमें ही भोगना पड़ता है। अध्यक्ष सन्दीप जैन ज्ञान चंद जैन साईं दास सेतिया पुर्ण चंद जैन राकेश जैन चोधरी पवन जैन लवलेश जैन कृष्ण जैन सुखदेव क्षोरड लवलीन जैन रमन जैन अशोक जैन आजाद जैन महिला मण्डल उषा जैन तनुजा जैन निलम जैन रिटा जैन सुलेखना जैन मिनु जैन मालती जैन सपना जैन कंचन जैन, कमलेश जी, रेनू गोयल, ने प्रवचन का लाभ लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



