google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गोला फेंक में रोहित और रुपा ने बाजी मारी : अमेठी तहसील में खंड स्तरीय प्रतियोगिता हुई, कबड्डी में सराय भगमानी विजेता


समाज जागरण
अभिषेक तिवारी
अमेठी

अमेठी तहसील युवा कल्याण विभाग ने राजीव गांधी सांइस कालेज में खेल कूद प्रतियोगिता में काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमे गोला फेंक में क्रमशः प्रथम , द्वितीय , तृतीय स्थान पाने वाले बालक वर्ग में छात्र रोहित , अंकित और शिव नारायण तथा बालिका वर्ग में रूपा, प्रतिमा व आकृति और डिक्सशो बालक वर्ग रोहित , शिव नारायण व अंकित बालिका वर्ग में रूपा , खुशी व साक्षी दौड़ 8०० मीटर में आशीष , राजा व दीपक , बालिका वर्ग की100 मीटर दौड़ में रूपा सिंह , अनुसुइया और स्वाती विजेता रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)