google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चंदासी कोयला मंडी की स्वर्ण जयंती मनाया गया

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडियों में शामिल चंदासी कोयला मंडी के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चंदासी कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मंडी के स्थापना काल से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों और व्यापारियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि लगभग 50 वर्ष पहले चंदासी कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रयासों से मंडी की पुनर्स्थापना हुई थी, जिसके बाद यह मंडी लगातार विकास करती हुई एशिया की प्रमुख कोयला मंडियों में शामिल हो गई।
कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव हरिशंकर सिंह मुन्ना ने बताया कि जब से संगठन बना है तब से कोयला मंडी की मूलभूत समस्याओं पर बार-बार सरकार को अवगत कराया जा रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही इन समस्याओं का निवारण होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)