समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के बिहार में विवादित वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मां पर विवादित बनाया सामने आया था जिसके विरोध में जय भारत मंच के सदस्यों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम के विवादित बयानों और गौवंश पर की गई टिप्पणी के खिलाफ वाराणसी जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बिहार में एक कथित आपत्तिजनक वीडियो ने माहौल को गरमा दिया है। जय भारत मंच ने इस वीडियो में मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा दिए गए बयानों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। आरोप है कि इस वीडियो में न केवल उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित गौवंश को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माता जी को लेकर भी अभद्र बातें कही गई हैं।
जय भारत मंच के काशी प्रांत अध्यक्ष उपेंद्र नाथ सिंह उर्फ “गुड्डू सिंह” ने इस मामले को समाज की एकता और शांति के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों से समाज की धार्मिक भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं। गुड्डू सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक रूप से संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों और उनकी माता के प्रति ऐसी भाषा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों को देशद्रोही घोषित किया जाए और कड़ी से कड़ी करवाही किया जाए।ज्ञापन में जिला अध्यक्ष हरिशंकर सिंह,महिला जिला अध्यक्ष सुषमा उपाध्यक्ष रितेश सिंह,विमल कुमार सिंह,अतुल सिंह,पंकज सिंह,आकाश मिश्रा,तेज बहादुर सिंह, ओम प्रकाश सिंह,ऊषा परिहार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



