google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख तीन जलकर हुए जख्मी

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 21 अगस्त 2024 बीती रात नगर पंचायत क्षेत्र के मंगल बाजार न्यू एरिया स्थित वार्ड सात में एक इलेक्ट्रानिक दुकान प्रीती इंटर प्राईजेज मे आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस आगलगी मे लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। सूचना पर मौके पर दमकल पहुंची और स्थानीय लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया तबतक सारा सामान जलकर खाक हो गया था।वैसे आग लगने का कारण बिजली की शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।प्रीति इंटरप्राइजेज के संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुकान में बहुत सारे इलेक्ट्रानिक सामान फ्रिज, कूलर,पंखा,मिक्सी,सिलाई मशीन,टीवी आदि का विक्रय किया जाता था। दुकान में आग लगभग दो बजे रात्रि को लगी।वही दुकान के अंदर दुकानदार का निवास स्थान है जहां घर के तीसरी मंजिल पर घर के सभी सदस्य रात्रि मे सोए हुए थे।जब आग पकड़ते हुए तीसरी मंजिल पर गया तब लोगों की नींद खुली।वही आग बुझाने और बचने के प्रयास मे तीन लोग झुलस गए।इनमे दुकानदार की लगभग 70 वर्षीय वृद्ध मां शांति देवी,भगिना साहिल और बहनोई योगेश्वर सिंह चंद्रबंशी आग से बचने के प्रयास में झुलस गए ।सभी घायलों की चिकित्सा निजी अस्पताल मे कराया जा रहा है।आग लगने के कारण दुकान के सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित घर के सभी समान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)