समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। बिजली विभाग के बड़े बकाएदारो से तंग सरकार बड़े ऐक्शन के मूड में दिख रही है ।जनपद के कुंडा तहसील के बिहार फीडर पर नलकूप के करीब १२२ काश्तकार हैं जिनके ऊपर एक लाख रूपये से ले कर चार लाख रूपये तक का बकाया है ।विभाग वसूली के लिए परेशान हैं ।इसमें बड़े बकाएदार रसूख वाले भी हैं जिनपर अधिकारी हाथ डालने से कतराते रहते हैं।सूत्रों से पता चला है कि सिंचाई के लिए कनेक्शन पर ३१मार्च २३ तक बिजली की वसूली की जायेगी उसके बाद बिजली का बिल माफ होगा।अभी लोगों को समय दिया गया है कि वे बिना व्याज के बिल का हिसाब करके घरेलू और नलकूप के बिल से मुक्त हो सकते हैं ।घरेलू बिल पर व्याज की ही माफी दी जायेगी उप भोक्ताओं से अनुरोध है कि समय पर बिल जमा कर छूट का लाभ उठाकर मानसिक तनाव से मुक्ति प्राप्त करें ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



