समाज जागरण मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर । 5 जून 2025 से हजारीबाग जिले के सारे सरकारी विद्यालय गर्मी की छुट्टी के बाद खुल जाएंगे। गर्मी की छुट्टी इस बार 12 दिन की विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए दी गई थी। जिसकी अवधि 4 जून को समाप्त हो गई है। बच्चों के अभिभावकों को मानें तो अभी गर्मी समाप्त नहीं हुई है और कड़ी धूप की कहर जारी है । शिक्षा विभाग के अधिकारियों को माने तो 5 जून से नियमित कक्षाएं चलेंगी। तेज गर्मी को देखते हुए कहा जा सकता है सरकार स्कूल को चलाएगी या तेज गर्मी के चलते दोबारा बंद कर देगी। यह कहना मुश्किल है। विगत वर्षों में देखा गया है कि स्कूल गर्मी की छुट्टी के बाद खुला और धूप को देखते हुए फिर से गर्मी की छुट्टी दे दी गई ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



