google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वीर चक्र स्वर्गीय श्रीपति सिंह का 9वीं पुण्यतिथि डिमना के गेरुआ बस्ती स्थित ओल्ड ऐज होम में मनाया गया।

दैनिक समाज जागरण 04.06.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

1971 युद्ध के नायक रह चुके वीर चक्र स्वर्गीय श्रीपति सिंह का आज नौवां पुण्यतिथि था। पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की फिटनेस टीम जय हो जिसमें फौजियों के साथ साथ स्वस्थ के प्रति जिम्मेदार सिविलयन साथी भी शामिल हैं। उनका पुण्यतिथि डिमना लेक स्थित गेरुआ गॉंव में ओल्ड ऐज होम की माताओं को नास्ता कराकर उनका हाल चाल लिया गया। वीर चक्र की प्रतिमा पर सबने बारी बारी अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन हरेन्दू शर्मा विषय प्रवेश सुशील कुमार सिंह और धन्यबाद डॉक्टर कमल शुक्ला ने किया। वीर चक्र श्रीपति सिंह के योग्य पुत्रों के सहयोग से हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर सेवा शिविर का आयोजन कुष्ठ आश्रम वृद्धाश्रम एमजीएम अस्पताल एवं स्लम बस्तियों में किया जाता है। इस पुनीत कार्य के लिए उपस्थित सदस्यों ने श्रीपति सिंह के परिवार का धन्यवाद किया। अच्छे कार्य किसी न किसी बहाने होते रहना चाहिए। जिससे जरूरतमंदों की सेवा होती रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सतनाम सिंह अशोक कुमार श्रीवास्तव जावेद हुसैन जावेद खान ताहिर हुसैन सचिन कुमार महेश जोशी अरविंद सिंह ईश्वर चंद शर्मा रजत डे राजीव रंजन असलम मलिक सिकंदर डॉक्टर मनीष कुमार एवं श्रीपति सिंह की पोती बहु एवं बच्चे शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)