
*राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा श्रीमती शिवानी त्यागी, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में नामित पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवीगण द्वारा आज दिनांक 05.08.2022 को समय 11ः30 बजे से ग्राम गिझोड, नोएडा में जनसामान्य के मध्य विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनसामान्य के हितार्थ में संचालित योजानाओं जैसे मध्यस्थता प्रक्रिया द्वारा आपसी विवाद को सुलह समझौते से निपटाना, लोक अदालत, निःशुल्क कानूनी सहायता आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई। शिविर में बेटी बचाओं बेटी पढाओं आदि के बाबत भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जनसामान्य को जागरुक किया गया।*
*शिविर में पैनल अधिवक्ता, श्रीमती दीपा जैन, श्री राजीव जैन, पीएलवी श्री हरिओम कुमार, सुशील कुमार, सीमा चौधरी, मोनिका चौहान, मेघा गौतम उपस्थित रहे।*
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



