गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग बने आकर्षण, कथा पंडाल में उमड़े श्रद्धालु
नोएडा। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का पांचवां दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों से भक्तिमय रहा। कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज ने भागवत के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कार, सदाचार और सनातन जीवन मूल्यों का संदेश दिया।
पंचम दिवस कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। इसके साथ ही भगवान द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण करने और गोवर्धन पूजा के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर भव्य छप्पन भोग लगाया गया, जिसे देखने और प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंचे।
आज अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का आगमन
कथा आयोजन का विशेष आकर्षण विश्वविख्यात कथावाचक पूज्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का पावन आगमन रहा। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को भी विशेष रूप से मजबूत किया गया है।
श्रीकृष्ण जन्म और नंदोत्सव ने किया भावविभोर
कथा के पिछले दिवस भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और भव्य नंदोत्सव का प्रसंग भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहा। श्रीकृष्ण जन्म की घोषणा होते ही कथा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जन्मोत्सव मनाया और भजन-मंगलगीतों पर झूमते नजर आए।

आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज ने पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य को भक्ति के साथ-साथ संस्कार, सदाचार और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
अतिथियों ने किया कथा व्यास का अभिनंदन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश, जिला गाजियाबाद, माननीय भारत सिंह यादव सहित मनोज त्यागी, सीईओ संस्कार टीवी, रोहित रिछारिया महाराज, आचार्य सतपाल जी, आचार्य संगम जी और नोएडा की पूर्व विधायक विमला बाथम ने कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
कथा के मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता एवं श्रीमती रीना गुप्ता रहे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था
भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई है। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारा एवं प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर परिषद के सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, महिला सहभागिता संयोजिका सुनीता मित्तल, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. टी.एन. गोविल, शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, सीए महेश बाबू गुप्ता, विपिन मल्हन, केशव गंगल, एन.के. अग्रवाल, रामरतन शर्मा, राकेश कत्याल, वी.के. सेठ, विकास अग्रवाल, डॉ. नरेश शर्मा, मुकुल वाजपेयी सहित परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन राधा-कृष्ण प्रेम और गोपी भाव से भक्तिमय हुआ नोएडानोएडा, सेक्टर-56। सेक्टर-56 कम्युनिटी सेंटर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम, गोपी भाव और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन हुआ। कथा व्यास आचार्य मनीष कौशिक जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप और परम भक्ति के महत्व से परिचित कराया। कथा के दौरान आचार्य…
- कृष्ण की बाल लीलाओं से भक्तिमय हुआ नोएडा, आज अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का आगमनगोवर्धन पूजा और छप्पन भोग बने आकर्षण, कथा पंडाल में उमड़े श्रद्धालु नोएडा। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का पांचवां दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों से भक्तिमय रहा। कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल…
- नोएडा पुलिसकर्मियों के लिए भावातीत ध्यान पर विशेष कार्यक्रम, 200 से अधिक कर्मियों ने लिया हिस्सानोएडा। पुलिस सेवा की व्यस्तता, लगातार ड्यूटी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन को लेकर नोएडा पुलिस लाइन के सभागार में भावातीत ध्यान (ट्रान्सेंडेंटल मेडिटेशन) पर विशेष परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नोएडा पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने…
- देहाती मैडम: गांव की अंग्रेजी पर प्रियंका का ‘शेयर’, और इंटरनेट ने बना दिया स्टारउत्तर प्रदेश के कौशांबी के एक गांव से निकली यशोदा लोढ़ी, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘देहाती मैडम’ के नाम से जाना जाता है, इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में हैं। वजह अंग्रेजी नहीं, बल्कि अंग्रेजी सिखाने का उनका देसी अंदाज है। ऊपर से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उनका वीडियो शेयर कर दिया—फिर तो…
- बच्चों में रचनात्मक संस्कार व कौशल विकसित करना आज की जरूरत हैसमाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी। कौशल कला बच्चों के जीवन मे भीतर चल रहे इनोवेशन को अपनी रचना के माध्यम से साकार करने का सुनहरा अवसर होता है। जब उनकी प्रतिभा ,कौशल ,ज्ञान को लेकर उन्हें सम्मानित किया जाता है तो उत्साहित होकर भारत के भविष्य निर्माता बनते हैं। बच्चों में रचनात्मक संस्कार व कौशल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








