google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरैया में ‘रिस्ता पैलेस’ विवाह घर का भव्य उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सरैया में ‘रिस्ता पैलेस’ विवाह घर का भव्य उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण

पदमा-प्रखंड के सरैया चट्टी में रवि केशरी और चंदन केशरी (वार्ड सदस्य) के नवनिर्मित प्रतिष्ठान ‘रिस्ता पैलेस’ विवाह घर का शुभ उद्घाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर, फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरेश कुमार पाण्डेय ने मंत्रोच्चार किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि,गणमान्य ग्रामीणों के साथअच्छी संख्या में महिला पुरुषों की उपस्थिति रही।
उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विधायक मनोज कुमार यादव ने मंगलाचरण के साथ किया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
आयोजकों ने बताया कि ‘रिस्ता पैलेस’ आम जनों के लिए न्यूनतम शुल्क पर शादी-विवाह, बर्थडे पार्टी, रिंग सेरेमनी तथा विभिन्न प्रकार की बैठकों के लिए उपलब्ध रहेगा। गांव में इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। आयोजकों ने ग्रामीणों से इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)