दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
देव ( बिहार) औरंगाबाद जिले के सुप्रसिद्ध सूर्य नगरी देव में रामनवमी के महापर्व को भव्य बनाने के लिए गुरुवार को एक भव्य बाइक जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल रामभक्तों ने देव प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
जुलूस का नेतृत्व महावीर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह, सचिव प्रकाश पांडेय, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने किया। जुलूस में शामिल रामभक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए और लोगों में उत्साह भरने का काम किया।आयोजकों द्वारा बताया गया कि रामनवमी शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए प्रायोजकों और धर्म अनुरागियों को सम्मानित करने के लिए भगवान राम का प्रतिक चिन्ह बनाया गया है। जुलूस में शामिल होने वाले रामभक्तों के लिए अंगवस्त्र और जय श्रीराम का पट्टी भी बनाया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



