google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में कार और बाइक की टक्कर में पति की मौत पत्नी की हालत चिंताजनक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर थाना क्षेत्र के अंबा नबीनगर मुख्य पथ पर बुधवार को डीएवी स्कूल के समीप एक कार और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है।मृतक की पहचान नबीनगर प्रखंड के रामपुर गांव निवासी रामनाथ विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार रामनाथ विश्वकर्मा बाइक से अपनी पत्नी निर्मला देवी के साथ रामपुर गांव स्थित अपने घर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद आस पास के लोगों के सहयोग से दोनों को रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया ।लेकिन रास्ते में ही रामनाथ विश्वकर्मा की मौत हो गई।

इधर हादसे के बाद कार सवार मौके का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा ।मामले में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय द्वारा बताया गया कि वाहन को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है ।इधर हादसे के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)