समाज जागरण
मीरजापुर /हलिया क्षेत्र के प्रसिद्ध गड़बड़ा धाम शीतला धाम में बुधवार की देर शाम को नवरात्रि के सप्तमी के अवसर पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ लालगंज अमर बहादुर ने निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया है इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की नवरात्रि सप्तमी के अवसर पर गड़बड़ा धाम मेला में भीड़ को देखते हुए सीओ लालगंज द्वारा मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है और आवश्यक निर्देश दिया गया है इस दौरान मेला प्रभारी एसआई श्याम लाल हेड कांस्टेबल अभिषेक चौबे, मंगलधारी मिश्रा आदि मौजूद रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



