google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क पर बहता बजबजाती नाली का पानी, सम्बंधित मौन।

संवाददाता/ राजा उर्फ़ इमरान।
दैनिक समाज जागरण

करमा/ सोनभद्र। स्थानीय क्षेत्रों में प्रधान व सफाई कर्मियों के उदासीनता के कारण सड़कों पर बह रहा है बजबजाती दूषित पानी सम्बन्धी मौन।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कसया कला स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने से गई नाली पूरी तरह से जाम हो गई है जाम हुई नाली का बजबजाता पानी सड़कों पर बह रहा है। आने जाने वालों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार हमलोग सफाई कर्मियों व प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया। परन्तु ढाक के तीन पात वाली कहानी चरितार्थ हो रही है। सफाई अभियान का खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही है, सफाई अभियान सिर्फ फोटो खिचवाने तक सिमट गया है। ग्रामीण रामजग,भाई राम, श्री, तनग राम, अमर, चंचल सिंह आदि ने बताया कि समय रहते पंचायतों के सम्बंधित कर्मी न चेते तो कोइ बड़ी बीमारी गाव में फैल सकती है जिसकी जिसकी जिम्मेदारी सम्बंधित कर्मी व प्रधान की होगी।यही हाल केकाराही कुचमरवा मार्ग की है। जहां पानी सड़कों पर बह रहा है। आए दिन राहगीर गिरकर चूटहिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विकास खण्ड अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)