लखीमपुर खीरी, संवाददाता।
स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत नगर पालिका परिषद लखीमपुर एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में मेमोरियल ग्राउंड पर आयोजित लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन–2 के आठवें दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया, वहीं दर्शकों की भारी भीड़ ने खेलों का आनंद लिया।
टेबल टेनिस
बालक वर्ग (डबल्स) में आयुष/वैभव की जोड़ी ने प्रशांत मिश्रा/अतुल कुमार को पराजित कर विजय प्राप्त की।
वरिष्ठ वर्ग (40+) में शंभूनाथ ने सुधांशु को हराया।
बालक वर्ग (ओपन) में योगीराज शुक्ला ने आशुतोष गुप्ता को मात दी।
कुश्ती (बालक वर्ग)
30–35 किग्रा में चंद्रहास शुक्ला,
35–40 किग्रा में जफर बिलाल,
40–45 किग्रा में सरोज कुमार,
45–50 किग्रा में मोहित,
50–55 किग्रा में करण तिवारी,
55–60 किग्रा में अनुज पुरी,
60–65 किग्रा में अवनीश,
65–70 किग्रा में मुजीम अली,
70–75 किग्रा में मोहित यादव,
75–80 किग्रा में दुर्गेश,
80–90 किग्रा में श्रवण ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर पहला स्थान हासिल किया।
गोला फेंक
बालक वर्ग (ओपन) में अभिषेक गुप्ता प्रथम, गर्वित अग्रवाल द्वितीय व अमृतपाल तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में इरम प्रथम, अनन्या मिश्रा द्वितीय व प्रतिमा पांडे तृतीय स्थान पर रहीं।
जेवलिन थ्रो
बालक वर्ग में नारायण (39.52 मीटर) प्रथम, श्रवण कुमार (36.95 मीटर) द्वितीय व रेहान अली (36.75 मीटर) तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में अनन्या मिश्रा (16.70 मीटर) प्रथम, अनामिका वर्मा द्वितीय व व्याख्या मिश्रा तृतीय रहीं।
शतरंज
शतरंज प्रतियोगिता में कुल 230 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
बालिका वर्ग में स्तुति तिवारी प्रथम, इप्शिता सक्सेना द्वितीय व हानिया तृतीय रहीं।
बालक वर्ग में नीरज चौरसिया प्रथम, उमेश वर्मा द्वितीय व उमंग उपाध्याय तृतीय रहे।
लंबी कूद
बालक वर्ग में जितेंद्र कुमार प्रथम, शादाब खान द्वितीय व मोहित कुमार तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में प्रतिष्ठा यादव प्रथम, अंबिका रस्तोगी द्वितीय व अंजली वर्मा तृतीय रहीं।
ट्रिपल जंप
बालक वर्ग में पंकज राणा प्रथम, जितेंद्र कुमार द्वितीय व मोहित कुमार तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में प्रतिष्ठा प्रथम, अंबिका द्वितीय व शबनम तृतीय स्थान पर रहीं।
क्रिकेट में हंटर्स इलेवन की शानदार जीत
क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में हंटर्स इलेवन ने द विन वॉरियर्स को 124 रनों से पराजित किया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम मोहन गुप्त ने कपिल श्रीवास्तव व आशीष सिंह चौहान की उपस्थिति में टॉस कराकर मैच का शुभारंभ कराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हंटर्स इलेवन ने अभिषेक त्रिवेदी की नाबाद शतकीय पारी (101 रन) और उत्कर्ष सिंह की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर एक विकेट खोकर 178 रन बनाए। जवाब में द विन वॉरियर्स की टीम मात्र 74 रन पर सिमट गई।
अभिषेक त्रिवेदी को मैन ऑफ द मैच, उत्कर्ष सिंह को बेस्ट बैट्समैन व बेस्ट फील्डर, तथा साहिल को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला।
मैच में निज शुक्ला व आदर्श पांडेय ने अंपायरिंग की, जबकि मनीष बंसल व पंकज तिवारी ‘मोनू’ की कमेंट्री ने दर्शकों में जोश भर दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, राम मोहन गुप्त, आशीष सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खेल प्रभारी, अधिकारी, कर्मचारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
— कुलदीप सिंह



