सीट बेल्ट निर्माण प्रक्रिया देखी, महिला श्रमिकों से संवाद; निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं पर जताया संतोष
📝 गौतमबुद्धनगर | समाज जागरण | 28 अप्रैल 2026: गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित JBJ Technology Limited का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी में तैयार किए जा रहे ऑटोमोबाइल पार्ट्स, विशेषकर सीट बेल्ट निर्माण प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया और गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि सीट बेल्ट सड़क सुरक्षा का एक अहम हिस्सा है, जो हजारों लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने उत्पादन की गुणवत्ता और तकनीकी प्रक्रियाओं की सराहना करते हुए श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंपनी में कार्यरत श्रमिकों, विशेषकर असेंबली लाइन में काम कर रही महिला श्रमिकों से संवाद किया। उन्होंने श्रमिकों से उनके कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें प्रशासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान कंपनी परिसर में जिला प्रशासन, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन और Yatharth Super Speciality Hospital के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैंप) का भी निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने मेडिकल कैंप में उपलब्ध सुविधाओं जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, ईसीजी, नेत्र एवं दंत परीक्षण की जानकारी ली और मेडिकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनकी संतुष्टि का भी फीडबैक लिया।
श्रमिकों ने कार्यस्थल पर ही निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि सूक्ष्म स्तर पर किए जाने वाले निर्माण कार्य के कारण श्रमिकों की आंखों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इस पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। प्रशासन उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर कार्य वातावरण और श्रमिक कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, कंपनी के प्रतिनिधि देवेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#GreaterNoida #NoidaNews #DMInspection #MedicalCamp #LabourWelfare #UPNews #IndustryNews #HindiNews #SamajJagran #BreakingNews

😎 धूप हो या स्टाइल स्टेटमेंट – हर लुक के लिए परफेक्ट सनग्लासेस अब सिर्फ ₹999 के अंदर!
✨ ट्रेंडी डिजाइन | UV प्रोटेक्शन | कम्फर्ट फिट
💥 लिमिटेड स्टॉक – जल्दी करें!
👉 अभी खरीदें और अपने लुक को दें एक स्टाइलिश अपग्रेड!
🛒 Shop Now – Before It’s Gone!
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



