बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण
एस डी एम डा० हर्षिता तिवारी के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
गाजीपुर से मांझीघाट जाने वाली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर चैनेज संख्या 32.7 किलोमीटर, ऊंचाडीह के पास कलवट निर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी अखिलेश राय,भाजपा किसान नेता कृष्णानंद राय व भाजपा जिलाउपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों व सैकड़ो की संख्या में 25 गांवों के ग्रामीण धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक कलवट निर्माण को लेकर ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
ग्रामीणों का कहना है कि करीमुद्दीनपुर को पातेपुर से जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क काफी पुरानी है, जिसका उपयोग करीब 25 गांवों के लोग करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन, गाजीपुर-बलिया मार्ग तथा करीमुद्दीनपुर बाजार आने-जाने के लिए करते रहे हैं।

करीमुद्दीन पुर रेलवे स्टेशन पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा,जिला सहकारी बैंक की शाखा, आयुर्वेदिक चिकित्सालय,पशु चिकित्सालय,बगल में विद्युत उपकेन्द्र, करीमुद्दीन पुर थाना, मां कष्टहरणी धाम, करीमुद्दीन पुर बाजार स्थित है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान इस सड़क को बंद कर दिया गया है। अब ग्रीनफील्ड को पार करने के लिए करीब 200 मीटर सर्विस रोड पर रॉन्ग साइड चलना पड़ता है, जिससे आए दिन जानलेवा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने बताया कि सितंबर माह में भी इस समस्या को लेकर धरना दिया गया था, लेकिन केवल कोरा आश्वासन ही मिला। एक सप्ताह पूर्व उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी को भी ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सूचना पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद डा० हर्षिता तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट में इतनी महत्वपूर्ण और वर्षों पुरानी पीडब्ल्यूडी सड़क की अनदेखी कैसे की गई, यह जांच का विषय है।

धरने में दिनेश राय, मुरली सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामदहीन पासवान,याज्ञ्यवल्कमुनी राय उर्फ छांगुर राय,बिजय बहादुर राय,सत्यनारायण राय, जनार्दन राय, कृष्णानंद राय, वशिष्ठ राजभर, अक्षयलाल पासवान, मुन्नू गुप्ता, राजेश सिंह, सुभाष पासवान, राजदेव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह देवा, टुनटुन सिंह, हिमांशु राय पूर्व प्रधान,भारत भूषण पाण्डेय, सिद्धार्थ राय मुगली, विश्राम यादव,दिवाकर राय, संजीव राय बब्लू,ओम प्रकाश तिवारी,अजय गुप्ता,सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
इस समस्या से ऊंचाडीह, चकफातमा, पातेपुर, पैकवली, मौरा, कुबरी, साल्हरखान, चकबड़ी, बद्दोपुर, चकियां,खडहरा बिंदवलिया, कामूपुर पलिया, उजरा, नरायनापुर, कंधौरा, अमीरहा राजापुर, सरेजा, भठवा,असावर सहित लगभग 25 गांव प्रभावित हो रहे हैं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



