गुन्नौर: टैक्टर निकालने के विवाद में हुए खूनी संघर्ष, एक बुजुर्ग ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र गांव सिरौरा काजी में दो दिन पूर्व गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे करीब सरसों के खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे व ईट पत्थर व धारदार हथियार चले थे, जिसमें दोनों पक्षों से 12 लोग गंभीर घायल हुए थे ।जिसमें पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वही शनिवार की सुबह के करीब घायल बुजुर्ग पातीराम पुत्र लखपत ने उपचार के दौरान अलीगढ में दम तोड दिया। वही मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस भी मौत की सूचना पर अग्रिम कार्यवाई करने में जुट गई।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)