google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुरु ही वह दीपक हैं, जो ज्ञान के प्रकाश से जीवन के अंधकार को दूर करते हैं-चन्द्रसेन तिवारी

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व  श्रद्धापूर्वक मनाया गया

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण


सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, फदनपुर बोरासिया के प्रांगण में गुरु-शिष्य परंपरा की अद्भुत छटा उस समय देखने को मिली, जब विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का तिलक कर सम्मान किया और गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे श्रद्धाभाव से मनाया।
सुबह की विशेष प्रार्थना सभा में  स्कूल कैप्टन कंदर्प तिवारी हेड बॉय कृष मिश्रा तथा हेड गर्ल आयुषी राय ने सभी छात्रों की तरफ से  तिलक व पुष्प अर्पण कर सभी शिक्षकों का सम्मान किया। गुरु वंदना से गूंजता विद्यालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इस पावन  अवसर पर  सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह तथा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की  प्रबंधक डॉ प्रीति सिंह ने सभी विद्यालय परिवार के सदस्यों को बधाई दिए । सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के
प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी  ने बच्चों को अपने आशीर्वचनों द्वारा गुरु की महिमा को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, “गुरु ही वह दीपक हैं, जो ज्ञान के प्रकाश से जीवन के अंधकार को दूर करते हैं। उनका मार्गदर्शन जीवन के हर मोड़ पर हमारी सबसे बड़ी पूंजी बनता है। गुरु के आशीर्वाद में मां की उपस्थिति का आभास होता है” साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन न केवल एक पर्व था, बल्कि एक ऐसा अनुभव बन गया, जो विद्यार्थियों के मन में गुरु के प्रति आदर, प्रेम और प्रेरणा की भावना को और अधिक गहरा कर गया। तत्पश्चात हिंदी अध्यापक
अवनीश राय ने कहा, “गुरु केवल विषय ज्ञान नहीं, अपितु चरित्र, अनुशासन और संस्कार भी देते हैं।


विशेश्वर तिवारी  ने गुरु-शिष्य की परंपरा को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया तथा सुष्मिता यादव ने विद्यार्थियों को जीवन में गुरु के महत्व को पहचानने और उनके प्रति श्रद्धा रखने की प्रेरणा दी। इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम, एक पेड़ मां के नाम,
पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी , उप-प्रधानाचार्य आवेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक  अवनीश राय, कोऑर्डिनेटर अमित सिंह, सीसीए कोऑर्डिनेटर श्रेया सिंह, आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।
यह पहल विद्यार्थियों को न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा भी देती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)