मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल) – साइन केयर प्रोडक्शन बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म “प्यार तो हमेशा रहेगा” के टाइटल सॉन्ग प्यार तो हमेशा रहेगा की शूटिंग दो दिवसीय देहरादून ऋषिकेश में चल रही है। इसमें मुख्य कलाकार शोएब राणा आरती पाल और सहायक कलाकार पंकज सीवॉच हरेंद्र डबास और डायरेक्टर प्रवीण कुमार मौजूद रहे फिल्म में टाइटल सॉन्ग के गायक अंकित सिंहा और लेखक अवनीश राही हैं ।



फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश में राम झूला गोवा बीच और त्रिवेणी घाट गंगा के किनारे हुई। हरिद्वार में बैरागी कैंप चंडीगढ़ दाम कोठी और आसपास के क्षेत्र में हुई पब्लिक ने शूटिंग का पूरा मनोरंजन लिया और अच्छी खासी वीडियो का मौका उठाया। फिल्म बहुत जल्दी सिनेमाघर में आने की संभावना है।शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है । अब फिल्म की डबिंग एडिटिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक पर काम होगा।
#pyartohunesharahega #filmShooting #Bollywoodupdate
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



