google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Har Ghar tiranaga – बरसते पानी में दिखा देशभक्ति का जज्बा झमाझम बारिश के बीच तिंरगा यात्रा में शामिल हुए सैकड़ो लोग

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर। शनिवार को झमाझम बारिश के बीच देवरीखुर्द वार्ड 42 चंद्रशेखर आज़ाद नगर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा युवा मोर्चा जयरामनगर के कार्यकर्ता और मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी और जिले से अनसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश सूर्या तिरंगा रैली में शामिल हुए ।

      भाजपा हर घर तिरंगा मस्तूरी विधानसभा प्रभारी बी पी सिंह व जयरामनगर मंडल अध्य्क्ष राजेंद्र राठौर के नेतृत्व मे शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जयरामनगर गतौरा मंडल की तिरंगा यात्रा निकली। हाथों में तिरंगा, भारत माता की जयघोष के साथ युवा देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इस अवसर पर प्रदेश कि मो के प्रदेश पदाधिकारी व हरघर तिरंगा के विधानसभा प्रभारी बी पी सिंह  ने जनता से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी जयराम नगर गतौरा मंडल ने शनिवार को देवरीखुर्द में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा सतबहानिया मंदिर देवरी खुर्द से शुरू हुई और देवरीखुर्द, दोमुहानी लाल खदान, महमद, धूमा, मानिकपुर होते हुए दर्री घाट पहुंची। बाइक पर सवार युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।

झमाझम बारिश लेकिन जोश में नहीं आई कमी

आपको बता दें कि शनिवार को देवरीखुर्द से निकली तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना था जैसे ही घड़ी की सुई 2:00 पर पहुंची बारिश का दौर शुरू हो गया और पूरे क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई लेकिन बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ और सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता युवा मोर्चा के पदाधिकारी बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)