अभियान में 50 एनसीसी कैडेटों ने लिया भाग
मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के संस्थापक प्रधानाचार्य एवम एन सी सी पदाधिकारी कैप्टन गौतम कुमार की देखरेख में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ रैली आयोजित
मधेपुरा।
आज मंगलवार 13 अगस्त को 17बिहार बटालियन के मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के सस्थापक प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार , एन सी सी पदाधिकारी कैप्टन गौतम कुमार की देखरेख में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ के अनुरूप एक रैली का आयोजन किया गया।इस अभियान में लगभग 50 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।एनसीसी कैडेटों ने अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए लोगों से मिले तो जय हिंद भारत माता की जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। वहीं लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।संस्थापक प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार ने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया जा रहा है।उनोहोने कहा हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक अभियान है।जो नागरिकों को 09 से 15 अगस्त, 2024 तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है ताकि भारत के 78 वें स्वतंत्रता दिवस को मनाया जा सकें और लोग तिरंगा घर लाएं और स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में इसे फहराएं। कैप्टन गौतम कुमार ने कहा स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के रूप में एकत्रित रुप से ध्वज घर लाना न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध के प्रतीक के रूप में है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। इसके लिए एनसीसी कैडेट्स स्थानीय समुदायों के साथ जुड़ेगे ,रैली के माध्यम से अभियान में भाग लेने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करेंगे और व्यापक भागीदारी सुनिश्तित करेंगे। इस अभियान में उप प्रधानाचार्य डा भगवान मिश्रा,कैडेट प्राची,अनुराग, दीपू,राजेश,द्रोपदी, शिवानी आदि मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



