google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हरदोई पुलिस अन्तरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध नशा मुक्ति/निवारण दिवस पर ली शपथ

समाज जागरण/अखिलेश सिंह
हरदोई। प्रत्येक वर्ष 26 जून को अन्तरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध नशा मुक्ति/निवारण दिवस मनाया जाता है। जिससे दुनिया में ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे की लत और उससे होने वाली मौतों से बचाया जा सके। प्रधानमंत्री भारत सरकार व गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा इस अवसर पर संदेश जारी करते हुए सभी देशवासियों से अपील की गई है कि अपने आपको और अपने परिवार को ड्रग्स से दूर रखें। नशीले पदार्थों का दुरुपयोग न केवल समाज को खोखला बनाता है, अपितु नशीली दवाओं की तस्करी से अर्जित धन देश की सुरक्षा के खिलाफ प्रयोग में लाया जाता है। नशे के विरुद्ध इस युद्ध में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले, अपने आस पास हो रहे नशे के व्यापार की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दें। सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से नशे की समस्या को जड़ से मिटाया जा सकता है।
नशे के विरुद्ध लोगों में जागरुकता लाने हेतु दिनांक 12 जून से 26 जून तक ‘नशे से आजादी पखवाड़े’ के दौरान कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के संदेश को लोगों तक पहुंचाया गया।
इसी क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक पूर्व अनिल कुमार यादव एवं क्षेत्राधिकारी बघौली विकास जायसवाल व क्षेत्राधिकारी नगर विनोद कुमार द्विवेदी द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित समस्त पुलिस बल को नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को और तेज करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस हेतु जागरुक करने के निर्देश दिये गये ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)