google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हसपुरा बीडीओ नें पंचायत चुनाव में समय अच्छे कार्यो के लिए निर्वाचन कर्मियों को सम्मानित किया



सत्यदेव सिंह ,दैनिक समाज जागरण, प्रखंड़ संवाददात्ता हसपुरा, औरंगाबाद (बिहार)

औरंगाबाद ( बिहार) 09 अगस्त 2022:- हसपुरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर निर्वाचन कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अभय कुमार ने की। मौके पर जीपीएस वीरेन्द्र चौधरी , बीसीओ अजीत कुमार, निर्वाचन ट्रेनर नीरज कुमार , सुभाष मिश्रा,कमलेश कुमार सहित 115 निर्वाचन कर्मी उपस्थित थे। बीडीओ ने कहा निर्वाचन कर्मियों ने जिस कर्मठता, प्रतिबद्धता एवं कठिन परिश्रम से पंचायत आम निर्वाचन 2021 में कार्य ससमय निष्पादित किया है वह प्रशंसनीय है। बीडीओ ने कहा उनके बेहतर कार्य कुशलता को देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देने का अनुशंसित किया था। जिससे कार्यक्रम का आयोजन कर पंचायत आम निर्वाचन में लगे सभी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके लिए निर्वाचन कर्मियों में शामिल कमलेश कुमार, लखन चौधरी, अमरेन्द्र कुमार उर्फ रामा , रविशंकर रवि,मुकेश कुमार, अजय कुमार सिंह, वंदना कुमारी,रवि कुमार, नारायण शर्मा सहित दर्जनों निर्वाचन कर्मियों ने बीडीओ अभय कुमार के प्रति आभार जताया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)