अवैध ईंट भट्ठा संचालक पर जल्द प्राथमिकी दर्ज कर की जाएगी करवाई: सीओ नित्यानंद दास
राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।करंट की चपेट में आने से गुलाब हांसदा(8),संगीता कुमारी(11)की मौत हो गई।परिजनों ने बताया दोपहर 12 बजे दोनों जानवर चराने राईड़ाही जंगल की तरफ गए थे।दोपहर 1.30 बजे सूचना मिली दोनों बच्चों को करंट लग हुआ है।सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने देखा दोनों मासूम मृत अवस्था में थे।परिजनों का आरोप है घटना स्थल से कुछ दूरी पर ईंट भट्टा है ।जहां बिजली तार खी़ची गई थी। ईंट भट्टा के मालिक खुर्शीद अंसारी के द्वारा अपने घर से ईंट भट्टे तक विद्युत कनेक्शन किया गया था। उक्त तार टूटने से उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।जिसके चपेट में आने से दोनों मासूम की मौत हो गई।।

परिजनों ने अंचलाधिकारी व विष्णुगढ़ थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।वही अंचलाधिकारी नित्यानंद दास ने बताया पीड़ित परिवार को मुआवजा के लिए अंचल की ओर से हर संभव मदद किया जा रहा है।वर्तमान में राशन की व्यवस्था करवा दी गई है।दूसरी ओर अवैध ईंट भट्ठा संचालक पर करवाई हेतु थाना को निर्देश दिया गया है,जब्ती सूची भी तैयार कर ली गई है,जल्द प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



