google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टाटा कार डीलर सागर मोटर्स ने किया TATA HARRIER.EV का भव्य एवं शानदार लॉन्च

नोएडा। सेक्टर 5 स्थित टाटा कार डीलर सागर मोटर्स द्वारा TATA HARRIER.EV का भव्य एवं शानदार लॉन्च किया गया।
इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु डी.एस. ग्रुप के जीएम अनुज चौहान एवं सुरेन्द्र प्रधान भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विधायक तेजपाल नागर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में टाटा मोटर्स की इस इलेक्ट्रिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि TATA HARRIER.EV भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक नया मील का पत्थर साबित होगी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी दीपक गोयल (रीजनल मैनेजर) एवं अंकुर सिंह (जोनल मैनेजर) ने HARRIER.EV की अत्याधुनिक तकनीकों और विशेषताओं के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह एसयूवी परफॉर्मेंस, सुरक्षा और लग्ज़री का बेजोड़ संगम है।

सागर मोटर्स के एमडी वरुण सागर ने बताया कि TATA HARRIER.EV, टाटा मोटर्स की अब तक की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी है। उन्होंने इसे भविष्य की एसयूवी करार दिया और बताया कि इसे भारतीय ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

सागर टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट वीरेंद्र खारी ने ग्राहक विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टाटा मोटर्स ‘वोकल फॉर लोकल’ विज़न के साथ देश को आत्मनिर्भर बनाने में अग्रसर है। उन्होंने यह भी बताया कि HARRIER.EV की डिलीवरी 20 जुलाई 2025 से सागर मोटर्स के सभी शोरूम पर शुरू होगी, जबकि बुकिंग पहले से चालू है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)