google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने किया गया कमेटी का विस्तार।

राहुल कुमार गुप्ता , संवादाता विष्णुगढ़ , दैनिक समाज जागरण ।
                               विष्णुगढ़।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे जी, श्री राहुल गांधी एवं झारखंड प्रभारी श्री के राजू जी के अनुमोदन एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री  केशव महतो कमलेश जी के निर्देशानुसार संगठन सृजन 2025 के तहत प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी के नेतृत्व में विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी का किया गया विस्तार जिसके मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह मांडू विधानसभा के पूर्व विधायक श्री जेपी भाई पटेल जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार यादव एवं सेवा दल के जिला अध्यक्ष श्री गुड्डू सिंह उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन सृजन 2025 हेतु तीन मंडल अध्यक्ष 1 हीरामन महतो पश्चिमी मंडल अध्यक्ष 2 त्रिवेणी प्रसाद नायक मध्य मंडल अध्यक्ष 3 उत्तम कुमार महतो पूर्वी मंडल अध्यक्ष बनाए गए। दो प्रखंड उपाध्यक्ष 1 रामजन्म राय एवं 2 सोमवार महतो तथा  नौ महासचिव 1 परमेश्वर महतो 2 जाकिर हुसैन 3 हेमलाल साव 4 कमरुल अंसारी 5 महेंद्र राम 6 रामलाल सोरेन 7 बटेश्वर मिश्रा 8 जगदीश बर्मन एवं 9 गुलाब राम बनाए गए जिन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया और पार्टी सशक्तिकरण को लेकर विस्तार पूर्वक जेपी भाई पटेल जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष द्वारा लोगों के बीच में अपने बातों को रखा गया पार्टी द्वारा उक्त लोगों को पदभार देते हुए पार्टी के प्रति परिश्रम, लग्न, कर्तव्य, निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक पार्टी को मजबूत करने की इच्छा और आशा जताई गई।

इस कार्यक्रम की समाप्ति वरिष्ठ कांग्रेसी एवं जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र मिश्र द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, प्रखंड सचिव गणपति स्वर्णकार, नरेश सिंह, मिथिलेश शर्मा, कमल राम, मनोज कुमार राम, अफरोज आलम, हारुन अंसारी, अनिल कुमार, अब्दुल गफ्फार, जाकिर हुसैन, विजय साव,  बच्चन महतो, मोहम्मद मसीरुद्दीन, मिट्ठू यादव,  गयासुद्दीन अंसारी, चुरामन महतो, शाहिद अंसारी, कालेश्वर महतो, भीमराज, रोहित कुमार, सरफराज अंसारी, अजय कुमार, विजय रवानी एवं अजय पटेल शामिल हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)