दैनिक समाज जागरण 21.08.2025 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर
जमशेदपुर : बागबेड़ा से पुलिस ने बिहार के रहने वाले एक आर्म्स पेडलर विष्णु उर्फ अंडा को गिरफ्तार किया है। विष्णु बिहार से लाकर पिस्टल और अन्य अवैध हथियार जमशेदपुर में बेचा करता है। विष्णु ने हाल ही में बागबेड़ा के शातिर अपराधी बादशाह खान उर्फ राजा को 5000 रुपये में एक पिस्टल बेचा था। पुलिस ने बादशाह खान को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से यह पिस्टल बरामद कर लिया गया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कांफ्रेंस में गुरुवार को बताया कि पुलिस विष्णु उर्फ अंडा से यह जानने के लिए और पूछताछ करेगी कि वह बिहार में कहां से हथियार खरीद कर लाता है। सिटी एसपी ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस अवैध हथियारों के सप्लायरों के खिलाफ अभियान चला रही है। अब तक 80 अवैध हथियार पकड़े जा चुके हैं। इसके पहले जुगसलाई से भी पुलिस एक आर्म्स पेडलर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जमशेदपुर पुलिस अब तक कई आर्ग्स सप्लायरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
ऐसे पकड़ा गया अवैध हथियारों का विक्रेता
बागबेड़ा पुलिस ने बुधवार की देर रात तकरीबन दो बजे रेलवे हाईस्कूल के पास से इन दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद की है। पुलिस ने बताया कि यह दोनों अपराधी अपने साथियों के साथ किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दी। दो अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।पकड़े गए दोनों अपराधी की पुलिस ने मेडिकल जांच कराई है। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
गैंगस्टर है बादशाह, 11 केस दर्ज हैं
गिरफ्तार अपराधी में बागबेड़ा के गांधी नगर का रहने वाला बादशाह खान उर्फ राजा और बागबेड़ा के ही कीताडीह ग्वाला बस्ती में साईं मंदिर के पास रहने वाला विष्णु सिंह उर्फ अंडा हैं। बादशाह के ऊपर पहले से ही 11 केस दर्ज हैं। यह सभी केस बागबेड़ा थाने में ही दर्ज हैं। यह केस चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



