संवाददाता/ आनन्द कुमार।
दैनिक समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी कस्बा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में प्रसूता महिला की नवजात शिशु की मौत का मामला सामने बीते दिन हुई थी। उक्त प्रकरण में जांच करने पहुँचे जिले के नोडल (प्राइवेट हॉस्पिटल) डॉ कीर्ति आजाद बिंद ने निजी अस्पताल का निरीक्षण कर प्रसूता महिला के साथ परिजनों से मिलकर सभी जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रसूता महिला की तवियत गंभीर हालत में थी। महिला छत्तीसगढ़ के किसी हॉस्पिटल द्वारा अम्बिकापुर के लिए रिफर हुई थी। लेकिन यूपी के बॉर्डर गांव सागोबान्ध गांव निवासी रिस्तेदार ने अपनी स्वेच्छा से दुद्धी स्थित निजी अस्पताल में मृत बच्चा होने की जानकारी दिया। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रसूता महिला के मृत बच्चे को बाहर निकालकर महिला की जान बचाई है। बताते चलें कि बीते मंगलवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे प्रसव के लिए लाई गई महिला को डॉक्टर न होने का झांसा देकर एक कथित आशा कार्यकर्ती के जरिए निजी अस्पताल में लाया गया, जहां आरोप है कि प्रसव के दौरान बरती गई लापरवाही के चलते 28 जनवरी की रात बच्चे की मौत हो गई। मामला बृहस्पतिवार को तुल पकड़ने के बाद प्रसूता को डिस्चार्ज कर दिया गया था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



