दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के बड़ेम में आयोजित सोन नद महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग ने एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसमें 60 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। डॉ जितेंद्र कुमार मिश्रा, सुमन कुमारी सीएचओ, और प्रियंका कुमारी एएनएम की देखरेख में मरीजों को दवाइयां दी गई और आवश्यक निर्देश और उचित सलाह दी गई ।चिकित्सक डॉ जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिविर में आए सभी मरीजों का स्वास्थ जांच किया गया और उचित सलाह देते हुए आवश्यक दवाइयां दी गई। वहीं मरीजों ने बताया कि चिकित्सा शिविर में मामूली रोग का उपचार हुआ और उन्हें दवाइयां मिली।लोगो ने इस तरह के चिकित्सा शिविर के आयोजन पर खुशी जाहिर की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



