दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) गुरुवार मकर संक्रांति के दिन एक दिवसीय सोन नद महोत्सव का शानदार उद्घाटन नबीनगर प्रखंड के बड़ेम स्थित सूर्य राघव मंदिर के प्रांगण मे किया गया। बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन औरंगाबाद के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय सोन नद महोत्सव का उद्घाटन कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र के विधायक ललन भुईयां, रफीगंज विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद सिंह, एडीएम जय प्रकाश नारायण,वरीय उप समाहर्ता रितेश कुमार यादव,सदर एसडीओ संतन कुमार, वरीय उप समाहर्ता रत्ना प्रियदर्शी,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राय,प्रमुख लव सिंह,बीडीओ अरुण सिंह, सूर्य राघव मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष संजीव सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं आगंतुक अतिथियों का स्वागत पौधा एवं अंग वस्त्र देकर किया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सोन नद के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया गया कि यह नदी पांच राज्यों से होकर बिहार में पटना के समीप गंगा नदी में मिलता है।संबोधन के दौरान एसडीएम संतन कुमार ने कहा महोत्सव का उद्देश्य लोगो में जागरूकता का प्रयास करना है।नदियों को बचाने और इसे प्रदूषण मुक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नदियों को प्रदूषित नहीं करें। धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ अरुण सिंह किया। उद्घाटन सत्र के बाद शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई।सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्य कलाकार आर्यन बाबू ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत गाकर लोगो को खूब झुमाया वहीं मुख्य कलाकार में सविता पांडेय और करीना पांडे दोनों बहनों ने छठ गीत से शुरुआत कर कई भक्ति गीत गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
वहीं सुरक्षा के मद्देनजर बड़ेम थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी दल बल के साथ मौजूद रहे।मौके पर जिला पार्षद हरि राम, बीपीआरओ मुकेश कुमार, एमओ श्रीराम मिश्रा,बीईओ राजनारायण राय,शिक्षक धनंजय सिंह, मनीष सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, परिचारी सुनील कुमार,संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या मे दर्शक एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।



