चंदौसी, 19 नवंबर 2025
जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी चंदौसी के नेतृत्व में आज भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न सम्मानित श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान और त्याग को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इसी अवसर पर चंदौसी में रोडवेज स्थित डॉ. राकेश चौधरी के हॉस्पिटल में एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



