google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हेमन्त सरकार विकास की गंगा बहा रही है

परखिये, सोचिये फिर कीजिए विश्वास – अशोक महतो

दैनिक समाज जागरण फतेहपुर संवाददाता विपुल गोस्वामी फतेहपुर प्रखंड इकाई के झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने फोन वार्ता के माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ नाथ महतो बहुत ही जल्द फतेहपुर प्रखंड वासियों को सौगात देने की सारी तैयारी कर लिए हैं ।जैसे कि दो सड़क का विधिवत शिलान्यास करेंगे एक अंगूठियां मोड़ से बरवा मोड़ तक जो 13.5 किमी तक सड़क मजबूती करण के साथ चौड़ीकरण का कार्य शुरु होगी । साथ ही गोविंदपुर साहिबगंज अंगूठियां मोड़ से फतेहपुर बस स्टैंड तक 1.5 किमी सड़क की स्वीकृति हो चुकी है, इसके साथ ही महतो ने बताया कि नाला विधानसभा में क्षेत्र में दो ब्रिज का अध्यक्ष महोदय द्वारा जल्द ही शिलान्यास का कार्यक्रम किया जाएगा। जैसे कि नाला प्रखंड के अंतर्गत कडराबाद से सुल्तानपुर के बीच में जोड़िया में पुल बनेगा जो 5.50 करोड़ की लागत से, उक्त क्षेत्र के लोगों को पश्चिम बंगाल जाने आने में दिक्कत समाप्त हो जाएगा और एक मोहजोड़ी और महुलबोना के बीच शीला नदी में ब्रिज बनने जा रहा है जो सारी प्रक्रिया पूरा हो चुका है उसमें लागत 6.67 करोड़ की आएगी। हमारी सरकार सभी लोगों के लिए हर संभव प्रयासरत है ।झारखंड मुक्ति मोर्चा का सपना दिखाना नहीं बल्कि वास्तविक सच्चाई पर खरा उतरना है। पहले देखिए सोचिए फिर साथ दीजिए जय झारखण्ड शब्द बोल कर अपना वाणी को विराम दिए, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष अशोक महतो ने।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)