सुनील बाजपेई
कानपुर। तेज रफ्तार यहां कार सवार दो युवकों की मौत का कारण बन गई। उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बम्बे में गिर गई, जिसके फल स्वरुप दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र में धरमंगदपुर गांव के पास स्थित बंबा पुल पर हुई।
मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतकों में बैंगलोर में तैनात आर्मी कमांडिंग ऑफिसर राहुल सिंह (28) और इस्माइलपुर गांव निवासी राजमिस्त्री रामू कुशवाहा उर्फ वीरेंद्र (28) शामिल हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिवम (25) और रूपेश (28) को हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सभी दोस्त अकबरपुर से पतारा कस्बे में आयोजित एक शादी समारोह में जा रहे थे। मृतक राहुल सिंह अपने दोस्त आशीष की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर आए थे।
इस हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंचे घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय व पतारा चौकी इंचार्ज अनुज राजपूत ने बंबा से कार सवार घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सेना के जवान समेत दो को मृत घोषित कर दिया। वही दो गंभीर हालत में हैलट अस्पताल मैं भर्ती कराए गए हैं ,जहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अगली कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



