
दैनिक समाज जागरण विजेंद्र सिंह जुनावई
जुनाबई /हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 50 वर्षीय किसान की हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेजा किसान की मौत से परिजनों में मचा कोहराम।
जुनावई थाना क्षेत्र के घोसली मौकम गांव में बुधवार के लिए किसान भगवान सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र अमर सिंह अपने खेत पर जा रहे थे गांव के ही अंशु के ट्यूबेल से 20 मीटर दूर 11000 लाइन का तार टूटा हुआ था जो खेत में लगी तारकशी के ऊपर पड़ा हुआ था किसान ने जैसे ही तार के लिए पार करने की कोशिश की तो बिजली का करंट उसके शरीर में दौड़ गया और मौके पर ही किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीण के परिवारवालों को हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई आनन-फानन में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के बेटे वीरेश ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । किसान की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



