अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, संवाददाता झारखंड
जमशेदपुर (झारखंड) 04 मई 2024:–जमशेदपुर मानगो आजाद नगर रोड नं- 17 स्थित हिन्द आई टी आई का 15 वाँ वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हमारे मुख्य अतिथि एमं अभिवावक के रूप में समाज से जुड़ी पूर्वी घोष, सी.ए दीपक कुमार, मुख्तार खान, मंजर अमीन,हाजी अफताब और अन्य भी लोग उपस्थित रहे। वही आए हुआ सभी अतिथिगण को हमारे सभी प्रबंधक कार्यकर्ता फरहीन राशीद, खदिजा शेख,सबिना, हिना एमं छत्रो के द्वारा गुलदस्ता और शॉल दे कर सम्मानित किया गया।
इस 15 वाँ वार्षिक समारोह के शुभ अवसर पर केक कटा गया एमं छात्रों ने अपने अंदर छुपे हुए प्रतिभाओ को दिखाया वही हिंद आई टी आई के निर्देशक डॉक्टर मो० ताहिर हुसैन ने बताए इस इंस्टीट्यूट से लगभग हजारों बच्चे देश विदेश में नौकरी कर रहे है और बोले अब जमाना डिजिटल और टेक्निकल का हो गया है तो इस इंस्टीट्यूट में उसी के माध्यम से विद्यार्थी को टेक्निकल का ज्ञान के पर्याप्ती करा कर इंडिया से बाहर विदेश में प्लेसमेंट कराया जा रहा है डॉक्टर मो० ताहिर हुसैन द्वारा ये भी बताया गया की यहां पढ़ने वाले 95% बच्चे का प्लेसमेंट मिल ही जाता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



