*समाज जागरण | रंजीत तिवारी**
**वाराणसी।** महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज, गंगापुर, वाराणसी के हिंदी विभाग की ओर से हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हिंदी विभागाध्यक्ष **प्रो. नरेंद्र नारायण राय** ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और पहचान है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं पूज्य महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का परिचय हिंदी विभाग की प्राध्यापिका **श्रीमती प्रियंका देवी** ने कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य **प्रो. पुरुषोत्तम सिंह** ने की।
मुख्य वक्ता प्रो. नरेंद्र नारायण राय ने अपने व्याख्यान में तीन पीढ़ियों के दौरान हिंदी भाषा में आए बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिंदी की वर्तमान स्थिति और बदलते सामाजिक परिवेश में भाषा के महत्व से भी उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी **रोहित कुमार सिंह** ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष **प्रो. आलोक कुमार कश्यप** ने किया।
इस अवसर पर गंगापुर परिसर प्रभारी **डॉ. उमेश कुमार**, डॉ. दुर्गेश सिंह, डॉ. आशा कुमारी, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, उमेश प्रसाद राय, श्रीमती पूनम, डॉ. ममता देवी, श्रीमती कंचन वर्मा, डॉ. रेनू कुमारी, महेंद्र कुमार, संतोष कुमार राय सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



