जयनगर नित्यानंद झा राजू 23 अगस्त
बिहार प्रदेश युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने जयनगर वार्ड संख्या 8 निवासी हीरा मांझी को मधुबनी जिला युवा जदयू अध्यक्ष मनोनित किया है। उन्हें पार्टी में समर्पित भाव एवं उनके कार्यशैली को देखते हुए मधुबनी युवा जदयू के जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। युवा जदयू जिलाध्यक्ष बनने के बाद हीरा मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा व युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जबाबदेही दी है उसे हर हाल में पूरा करेंगे। हीरा मांझी के युवा जदयू जिलाध्यक्ष बनने पर झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल, जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कामत, जिला उपाध्यक्ष व मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, राम विनोद सिंह,शिवशंकर ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,शंभू गुप्ता, विनय सिंह, बबलु राउत, बिष्णु देव यादव,सुधीर गुप्ता, रंजित गुप्ता, रंजित पासवान,धनबीर चौधरी, सुकदेव महतो,मो मुजाहिद,मो शकुर, चुन्नू सिंह समेत कई अन्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



