नोएडा सेक्टर 81 : कंपनी मे ब्लास्ट दो की मौत एक की हालत नाजूक
![]()
नोएडा समाज जागरण डेस्क
नोएडा फेस-2 थाना स्थित एक इंडस्ट्रीज मे तड़के ब्लास्ट होने से दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल मे इलाज चल रहा है। यह घटना नोएडा सेक्टर 81 स्थित युनाइटेड ड्रिलिंग टुल्स प्राइवेट लिमिटेड का है। ट्राईसिटी न्यूज पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी मे आपरेशन मैनेजर समेत चार कर्मचारी पाइप का प्रेशर चेक कर रहा था उसी दौरान प्रेशर का पाइप फट गया। इस हादसे मे दो लोगों की मौत हो गई है वही एक अभी भी नोएडा सेक्टर 110 स्थित याथार्थ अस्पताल मे भर्ती है।
थाना फेस-2 के थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि घटना मे मृत दो लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीसरा व्यक्ति का इलाज निजी अस्पताल मे चल रहा है और उसका स्थिति सामान्य है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



