google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्थापना दिवस पर घर घर फहरा तिरंगा

समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पिंडरा विस क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केंद्रों और घरों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडा फहराया और विविध कार्यक्रम आयोजित किये।ग्रामसभा महगाव बूथ अध्यक्ष आशुतोष सिंह के आवास पर पार्टी के स्थापना दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा के विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा नेता रतन सिंह, सिंधोरा मंडल के पूर्व मंत्री शशि मौर्या, मानव सिंह, अभय नारायण सिंह, विपुल राय, नमन सिंह, अनुज सिंह, नमन सिंह, शिवा सिंह उपस्थित रहे। वही गरखडा में नीरज उपाध्याय के नेतृत्व में स्थापना दिवस पर झंडा वितरण के साथ घर घर भाजपा का ध्वज फहराया गया। वही पिंडरा रमेश जायसवाल, फूलपुर में आकाश तिवारी, सिंधोरा शिवकुमार गुप्ता, रघुनाथपुर संदीप सिंह के नेतृत्व में घर घर झंडा फहराया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)