google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कलेक्टर बंगला मे तैनात होमगार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

समाज जागरण ब्यूरो

छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम रुद्री के सिंचाई कालोनी में निवासरत एक होमगार्ड ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का पता भी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस विवेचना में जुटी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बोरसी मगरलोड निवासी वासुदेव सिन्हा पुत्र प्रेमलाल सिन्हा (31) सिंचाई कॉलोनी गंगरेल क्वाटर नंबर A/5 में निवासरत था। उसकी ड्यूटी कलेक्टर बंगला में थी। घर में पत्नी काजल एवं दो पुत्री एक लगभग पांच वर्ष, दूसरी लगभग ढाई वर्ष है।
बीती रात में पत्नी अपने बच्चों के साथ बाहर चबूतरे में पड़ोसी महिलाओं के साथ बैठी थी। रात दस बजे कमरे में लगे पंखे में कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद जब घर के लोग अंदर पहुंचे तब वे अंदर का मंजर देखकर दंग रह गए। तुरंत इसकी सूचना रुद्री थाना में दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर वार्डवासियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। रुद्री थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल घटना की विवेचना की जा रही है। जांच की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)