google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिजनौर मेरठ-पौड़ी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डीसीएम, पिकअप और ट्रैक्टर की भिड़ंत में चार लोग गंभीर घायल

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

नजीबाबाद मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर नजीबाबाद थाना क्षेत्र के जलालाबाद कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप के समीप सोमवार सुबह तीन वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और यातायात बहाल कराया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार डीसीएम बिजनौर की ओर से आ रही थी, जबकि पिकअप और ट्रैक्टर जुगाड़ नजीबाबाद की ओर से बिजनौर जा रहे थे। इसी दौरान डीसीएम ने सामने से आ रही पिकअप और ट्रैक्टर जुगाड़ को टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक राजीव पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम मनोहरपुर, जनपद अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल बिजनौर रेफर किया गया। पिकअप में सवार दिलशाद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मोहल्ला गुलिस्तान, जलालाबाद को निजी अस्पताल पूजा में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रैक्टर जुगाड़ चालक इजहार पुत्र इंतजार निवासी समीपुर को सीएचसी जलालाबाद में उपचार के लिए भेजा गया। यातायात पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक सामान्य कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हाईवे पर आए दिन तेज रफ्तार के चलते हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)