google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोहर्रम को लेकर नूरपुर में सुरक्षा चाक-चौबंद, एएसपी ग्रामीण ने किया व्यवस्थाओ का निरीक्षण

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

नूरपुर मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिजनौर ने कस्बा नूरपुर में मोहर्रम जुलूस के मार्ग का गहन निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एएसपी ग्रामीण ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना को रोकने के लिए फोर्स अलर्ट मोड में रहे। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी चांदपुर भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार सभी समुदायों को जोड़ने का माध्यम हैं, अत इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए प्रशासन द्वारा जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)