google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गौनाहा सहारा इंडिया शाखा प्रबंधक के निधन से सहारा परिवार को भारी क्षति।

सहारा परिवार में छाई शोक की लहार।

समाज जागरण
मोहम्मद आजाद

गौनाहा / प्रखंड के सहारा इंडिया परिवार के फ्रेंचाइजी प्रबंधक एमडी अख्तर के निधन से सहारा इंडिया परिवार को भारी क्षति पहुंचा है। उनके परिजनों द्वारा बताया गया की इनका शुगर लेवल काफी दिनों से बड़ा हुआ था जिसका इलाज चल रहा था इसी दौरान अचानक से शुगर लेवल हाई हो गया जिसके कारण ऑक्सीजन लेवल घट गया जिससे गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे के उनकी मृत्यु हो गई । वही सहारा इंडिया परिवार के पश्चिमी चंपारण रीजनल प्रबंधक श्रीनिवास प्रसाद गुप्ता, सेक्टर प्रबंधक शंकर प्रसाद सिंह, कुरैश अंसारी, एफसी प्रबंधक रूपेश कुमार चिरैया शाखा प्रबंधक अकबर खान इजहार हुसैन आदि कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी मृत्यु को सहारा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। इनकी मृत्यु से प्रखंड सहित उनकी पैतृक गांव माधवपुर में मैं मातमी सन्नाटा छाई हुई है। उनकी जनाज़ा की नमाज़ गांव के कब्रिस्तान में बाद नमाज जुम्मा अदा की गई हजारों की संख्या में उनके चाहने वालों ने उनके जनाजे में शामिल होकर उनकी मगफिरत के लिए दुआ मांगी। बाद नमाजे जनाजा उन को रुखसत करते हुए नम आंखों से उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)